बंगाल में उपचुनाव- हुमायूं कबीर हिरासत में लिए गए:कांग्रेस बोली- नंदीग्राम में हमारे पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया; तमिलनाडु-असम में भी वोटिंग जारी

Updated on 06-10-2026 12:14 PM

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है।

इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी कार्यालय से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अभी हिरासत में लेने का कारण नहीं बताया है। उनके बेटे गुलाम नबी आजाद भी रेजीनगर से उम्मीदवार हैं।

वहीं, मीडिया से बात करते हुए नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है।

जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले थाना प्रभारी बदला गया

नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने नंदीग्राम थाने के प्रभारी (आईसी) को बदल दिया है।

सोमवार को मौजूदा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को हटाकर उनकी जगह देबाशीष सरकार को नया प्रभारी बनाया गया।

दरअसल, विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि अजय कुमार मिश्रा सत्ताधारी पार्टी के करीबी हैं, जिसके बाद आयोग ने यह कार्रवाई की। मिश्रा को 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले यहां तैनात किया गया था।

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर AJUP उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद ने दावा किया कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से होता तो उनकी जीत 100% तय थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी भी पुलिस की ओर से काफी प्लानिंग की जा रही है। उनके मुताबिक, उनकी पार्टी की किसी अन्य दल से नहीं, बल्कि BJP से सीधी टक्कर है।

बंगाल BJP अध्यक्ष बोले- नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव भाजपा जीतेगी

बागडोगरा में पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने AJUP प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी पर कहा कि चुनाव के दिन पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार करना अपना कर्तव्य समझा, जो हिंदू-मुस्लिम के बीच विभाजन पैदा करने और लोगों को दंगा भड़काने के लिए उकसा रहे थे। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव BJP जीतेगी।

दिलीप घोष बोले- बंगाल की दोनों सीटों पर जीत पक्की

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव को लेकर राज्य सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत का पक्का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन सही और बेहतर शासन दे सकता है, इसलिए लोग विकास और सुशासन के नाम पर ही वोट करेंगे।

रेजीनगर में मुश्किल मुकाबला, ग्राफिक्स से समझें

रेजीनगर में BJP, कांग्रेस, TMC के दोनों धड़ों, CPI(M) और हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) मैदान में हैं। रेजीनगर मुस्लिम बहुल सीट है। BJP के शंकराव सरकार को छोड़कर सभी प्रमुख उम्मीदवार मुस्लिम हैं। कांग्रेस से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी, TMC से रबीउल आलम चौधरी और AJUP से हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद चुनाव लड़ रहे हैं।

हुमायूं कबीर का आरोप है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है और चुनाव प्रचार में रुकावट डाली जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। हुमायूं ने खुद को प्रचार से यह कहकर हटा लिया पुलिस उत्पीड़न के बीच प्रचार नहीं कर सकते।

हुमायूं कबीर के बेटे बोले- पुलिस साजिश कर रही है

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजूप (AJUP) उम्मीदवार गुलाम अली अहमद ने कहा है कि अगर निष्पक्ष चुनाव होता, तो हमारी जीत सौ फीसदी पक्की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पुलिस की मिलीभगत और साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला किसी अन्य पार्टी से नहीं, बल्कि सिर्फ बीजेपी से है। जनता सब समझ चुकी है, इसलिए प्रशासन डरा हुआ है और लोगों को वोट डालने से रोक रहा है।

मुर्शिदाबाद में लोगों ने वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उपचुनाव के दौरान मिर्जापुर खागरूपाड़ा प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 85 और 86 पर मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि कुछ उपद्रवी उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं। वोटरों का कहना है कि असामाजिक तत्व मतदान केंद्र पर बाधा डालकर उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने दे रहे हैं।

TVK प्रत्याशी बोलीं- 1 लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे

टीवीके (TVK) प्रत्याशी पी. सत्यभामा ने आरोप लगाया कि उन्हें एक लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव की शुरुआत से ही उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं और चीजों को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है, लेकिन जनता सब समझती है और सच से अच्छी तरह वाकिफ है।

BJP बोली- नंदीग्राम में जीत का अंतर 5 गुना ज्यादा होगा

उपचुनाव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि इस बार पार्टी नंदीग्राम में पिछली बार से पांच गुना ज्यादा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि रेजीनगर को अल्पसंख्यक बहुल इलाका माना जाता है और यह कहा जाता रहा है कि अल्पसंख्यक बीजेपी को वोट नहीं देते, लेकिन इस बार नतीजे चौंकाने वाले होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
नई दिल्ली: 25 साल पहले गुजरात से शुरू हुआ एक राजनीतिक सफर बुधवार को एक खास पड़ाव पर पहुंच गया है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की…
 07 October 2026
पिछले 25 वर्षों में भारतीय राजनीति का संवाद बदल गया है। पारंपरिक माध्यमों से बढ़कर अब मोबाइल और सोशल मीडिया अहम हैं। नरेंद्र मोदी उन शुरुआती भारतीय नेताओं में रहे,…
 07 October 2026
नई दिल्ली: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप है। एक दिन पहले…
 07 October 2026
नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के बेड़े में 'सूर्या' शामिल किया। यह भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया फ्लीट सपोर्ट शिप-1 है। मंगलवार को इसका जलावतरण…
 07 October 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी और साथ ही इस दौरान उनकी उपलब्धियां भी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: हाइवे पर खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूछा कि NHAI ऐसा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम क्यों नहीं बना सकता,…
 06 October 2026
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फॉर्म 6 में चुनाव आयोग ने कोई बदलाव नहीं किया, सिर्फ अटैचमेंट जोड़ा है।उन्होंने कहा…
 06 October 2026
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है।इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं…
 06 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के करीब ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान कई मंत्री मंत्रिपरिषद से निकल चुके हैं। मौजूदा सरकार में कुल…
Advt.