पंजाब किंग्स की विनिंग स्ट्रीक तोड़ राजस्थान रॉयल्स ने बनाया महारिकॉर्ड, RCB और हैदराबाद को छोड़ा पीछे

Updated on 29-04-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। बता दें कि पंजाब किंग्स इस सीजन पहली बार कोई मैच हारी है। उनकी विनिंग स्ट्रीक भी टूट गई है। इससे पहले पंजाब ने 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की थी जबकि 1 मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस जीत से बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

हैदराबाद और बेंगलुरु से आगे निकली राजस्थान

पंजाब किंग्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे। 223 रन का टारगेट राजस्थान ने 19.2 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा बार 200 प्लस टारगेट को चेज करने के मामले में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें कि आरसीबी और एसआरएच ने 200 प्लस का टारगेट आईपीएल में 5 बार चेज किया है।राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में 200 प्लस टारगेट चेज करते हुए 6 मैच जीत लिए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। बता दें कि आईपीएल में 200 प्लस टारगेट सबसे ज्यादा 10 बार चेज करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.