हार सामने दिखी तो पाकिस्तानी चैनल ने खेल ही बदल दिया, महिला विश्व कप की जगह दिखाने लगा फीफा का मैच

Updated on 15-06-2026 12:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक पारी का अहम रोल रहा। वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की जोड़ी ने बल्लेबाजों को चैन की सांस नहीं लेने दी।

पाकिस्तानी चैनल ने लाइव मैच हटाया

पाकिस्तान में पीटीवी के पास महिला टी20 विश्व कप के ब्रॉडकास्टर राइट हैं। इसी चैनल के पास फीफा विश्व कप के भी राइट्स हैं। पाकिस्तान की टीम जब हार की तरफ बढ़ने लगी तो पीटीवी इस मैच को हटाकर फीफा विश्व कप का मैच दिखाने लगा, जिसमें जर्मनी की टक्कर कुराकाओ से हो रही थी। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है। पाकिस्तानी यूट्यूबर का एक वीडियो भी वायरल है।

ऋचा घोष की डेथ ओवर में विस्फोटक बैटिंग

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ ही पाकिस्तान का यह पहला मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में टीम ने 38 रन बनाए। इसमें ऋचा घोष का योगदान अहम था। उन्होंने 17 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली।। स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों का योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
 19 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
 19 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
 19 June 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
Advt.