ब्रह्मास्त्र 2: रणबीर कपूर 'रामायणम्' के बाद अप्रैल से शुरू करेंगे शूटिंग, 'अमृता' के रोल में दीपिका पादुकोण!

Updated on 20-08-2026 05:08 PM
साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' के बाद से ही फैंस को इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर जहां इन दिनों 'रामायणम्' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, वहीं खबर है कि एक्‍टर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर दिया है। जी हां, फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और इस बार कहानी अस्त्रवर्स की दुनिया को और आगे ले जाने वाली है। बताया जाता है कि अगले साल अप्रैल 2027 से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

'पिंकव‍िला' की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर जनवरी 2027 तक नितेश तिवारी की 'रामायणम् पार्ट 2' की शूटिंग पूरी कर सकते हैं। इसके बाद कुछ तैयारी के बाद वह अप्रैल 2027 में 'ब्रह्मास्त्र 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के ईशा के किरदार में लौटने की उम्मीद है, जबकि अयान मुखर्जी अमृता के रोल के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत कर रहे हैं।

'ब्रह्मास्त्र 2' में शिवा और देव के रूप में रणबीर कपूर की वापसी

खबरों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर एक बार फिर शिवा के साथ-साथ देव के किरदार में भी नजर आ सकते हैं। पहली फिल्म में देव की कहानी की जो झलक दिखाई गई थी, उसे अब सीक्वल में आगे बढ़ाया जाएगा। रणबीर इस डबल रोल को लेकर काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शिवा और देव के किरदारों के बीच का कनेक्शन फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बनाएगा और अस्त्रवर्स की कहानी को भी आगे बढ़ाएगा।

दीपिका पादुकोण ही है अयान मुखर्जी की 'अमृता'

सीक्वल में सबसे दिलचस्‍प किरदार दीपिका पादुकोण का होने वाला है। पहली फिल्‍म के वक्‍त से ही यह चर्चा रही है कि रणबीर की मां अमृता के रोल में दिखी झलक दीपिका पादुकोण की थी। अब खबरों के मुताबिक, अयान मुखर्जी ने 'अमृता' के रोल के लिए एक्ट्रेस से बातचीत शुरू कर दी है। अगर दीपिका फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। दोनों इससे पहले 'बचना ऐ हसीनों', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका के किरदार की 'अस्त्रावर्स' में काफी अहम भूमिका होने की बात कही जा रही है। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह उनके शेड्यूल और पूरी टाइमलाइन पर निर्भर करेगी।

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' की कहानी क्या थी?

'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' की कहानी शिवा नाम के एक युवा डीजे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धीरे-धीरे अपनी खास शक्तियों और 'अस्त्रों' की रहस्यमय दुनिया के बारे में पता चलता है। ईशा से मुलाकात के बाद शिवा को अपनी शक्तियों का एहसास होता है और वह ब्रह्मास्त्र को गलत हाथों में जाने से बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में देव का किरदार सीधे तौर पर सामने नहीं आता, लेकिन अंत में उससे जुड़ा बड़ा ट्विस्ट दिखाया जाता है, जिसने अगली फिल्म की कहानी के लिए रास्ता तैयार किया।

आलिया भट्ट फिर 'ब्रह्मास्त्र 2' में ईशा का रोल निभाएंगी

आलिया भट्ट, शिवा की प्रेमिका और 'अस्त्रावर्स' के एक अहम किरदार ईशा के तौर पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी से अयान मुखर्जी की फैंटेसी एडवेंचर फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर में रणबीर कपूर के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी फिर से देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि यह सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' में दिखाई गई पौराणिक कथाओं और अलौकिक दुनिया को आगे बढ़ाएगा, साथ ही किरदारों और कहानी में नए पहलू भी जोड़ेगा।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो, रणबीर कपूर अभी नितेश तिवारी की बड़ी फिल्म 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें वह भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार YRF की फिल्म 'अल्फा' में शरवरी और बॉबी देओल के साथ देखा गया था। वह सोहम शाह की 'तुंबाड 2' में शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी नजर आएंगी। इसके अलावा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
साल 2022 में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा' के बाद से ही फैंस को इसके अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर जहां इन दिनों 'रामायणम्'…
 20 August 2026
अस्‍सी और नब्‍बे के दशक में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्‍टर रहे सुरेश ओबेरॉय ने साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली थी। विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ने…
 20 August 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव 2013 से चेक बाउंस केस में फंसे हुए हैं। करोड़ों का कर्ज नहीं चुकाने के कारण उन्‍हें कोर्ट से फटकार लग चुकी है। वह कई बार…
 20 August 2026
'आवारापन 2' छह दिन में ही इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 23 साल के करियर में, यह बतौर लीड एक्‍टर की…
 19 August 2026
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से सुर्ख‍ियों में आईं कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा अब न्‍यूयॉर्क में बस गई हैं। जी हां, 'द ट्रेटर्स सीजन 1', 'लॉक अप सीजन 2' का हिस्‍सा…
 19 August 2026
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई…
 19 August 2026
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने खुद को गर्व से 'अंधभक्त' बताकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने…
 19 August 2026
अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू…
 19 August 2026
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने झारखंड में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने रविवार को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम…
Advt.