बस्तर संभाग से 61 इंस्पेक्टरों का तबादला, मैदानी जिलों में नई पदस्थापना
Updated on
18-06-2026 02:32 PM
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के विभिन्न नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को संभाग से बाहर मैदानी जिलों में भेजा गया है।
राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी इस आदेश में कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के जिलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुणदेव गौतम के हस्ताक्षर हैं।
जानकारी के अनुसार स्थानांतरित किए गए अधिकांश अधिकारी वन टाइम प्रमोशन योजना के तहत निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे और कई वर्षों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। लंबे समय तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के बाद अब उन्हें प्रदेश के अन्य मैदानी जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूत्रों का कहना है कि यह तबादला प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नई कार्यशैली के साथ पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। वहीं मैदानी जिलों में भी अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं का लाभ मिलेगा।
सूरजपुर। जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जून को आयोजित…
सूरजपुर। नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत…
सूरजपुर। नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश…
सूरजपुर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बालक संपर्क अभियान शुरू किया गया। इस…
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव एवं तीन जीर्णोद्धारित कक्षों के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…
बीजापुर। जिले के नैमेड क्षेत्र स्थित मिनगाछल नदी में चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन पर विधायक विक्रम मंडावी ने देर रात छापामार कार्रवाई कर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा…
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण…
रायपुर। गृह विभाग ने बस्तर संभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार बस्तर संभाग के…
कोरिया, कोरिया जिले में रेत विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन…