मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को ट्रेड कर दिया है। वह आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। हार्दिक को इससे पहले गुजरात ने ट्रेड किया था। तब भी वह टीम के कप्तान थे। हार्दिक के अलावा आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें कप्तान रहते हुए ट्रेड किया गया है। हम आपको उनके नाम बताते हैं।
रविचंद्रन अश्विन
आईपीएल 2018 में रविचंद्रन अश्विन पंजाब किंग्स के जुड़े थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान भी बनाया। 2018 और 2019 सीजन में टीम उनकी कप्तानी में मैदान पर उतरी। लेकिन 2020 सीजन के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया।
संजू सैमसन
संजू सैमसन भी आईपीएल में कप्तान रहते हुए ट्रेड हो चुके हैं। 2025 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी उनके हाथ में थी। 2026 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा और सैम करन के बदले उन्हें सीएसके से ट्रेड कर लिया था।
ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 सीजन से पहले ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया लेकिन बल्ले के साथ ही वह कप्तानी में फेल रही। 2026 सीजन खत्म होने के बाद वह ट्रेड होकर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में चले गए।