तस्लीमा ने लिखा- करीना की तस्वीरें पर उन्हें लीगल नोटिस भेजा

लेखिका ने X पर जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा है, 'खुद को धर्म के रखवाले कहने वाले कभी-कभी कितनी अजीब हरकतें करते हैं! करीना कपूर ने कुरान की आयत अल-कुर्सी लिखा हुआ पन्ना वाला पेंडेंट पहना है। भोपाल के शाही परिवार की यह जूलरी उन्हें सैफ अली खानके परिवार के जरिए मिली थी। किसी मुस्लिम नेता ने इसे पहने हुए उनकी तस्वीरों पर उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। तस्वीरें हटा देनी चाहिए और करीना को सबके सामने माफी मांगनी चाहिए या आगे की लीगल कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। क्यों?'
'या फिर यह एतराज है कि करीना का क्लीवेज दिख रहा है?'

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर कोई कुरान की आयत लिखा हुआ पेंडेंट पहन ले तो क्या मुसीबत आ जाएगी? पेंडेंट गले में पहनने के लिए होता है। जाहिर है, यह सीने पर लटकेगा। या फिर यह एतराज है कि करीना का क्लीवेज दिख रहा है? क्या उन्हें लगता है कि अल्लाह ने क्लीवेज नहीं बनाया? शैतान ने बनाया? पूरा शरीर अल्लाह का बनाया हुआ है लेकिन जब औरत के ब्रेस्ट की बात आई तो शैतान ने थोड़ी सी करतूत कर दी? कितना मजेदार है! पाक होने को लेकर कितनी अजीब सोच है! पन्ने पर खुदे हुए अक्षर इज्जत के हकदार हैं, लेकिन हाड़-मांस की औरत नहीं। उन अक्षरों की इज्जत बचाने के लिए, एक औरत को परेशान किया जा सकता है और माफी मांगने के लिए दबाव डाला जा सकता है। अगर किसी औरत के शरीर के पास आने से गरिमा खत्म हो जाती है तो पवित्रता की उसी सोच में औरतों से नफरत बस गई है।'

अगर कोई कुरान की आयत लिखा हुआ पेंडेंट पहन ले तो क्या मुसीबत आ जाएगी? पेंडेंट गले में पहनने के लिए होता है। जाहिर है, यह सीने पर लटकेगा। या फिर यह एतराज है कि करीना का क्लीवेज दिख रहा है? क्या उन्हें लगता है कि अल्लाह ने क्लीवेज नहीं बनाया? शैतान ने बनाया? पूरा शरीर अल्लाह का बनाया हुआ है लेकिन जब औरत के ब्रेस्ट की बात आई तो शैतान ने थोड़ी सी करतूत कर दी? कितना मजेदार है! पाक होने को लेकर कितनी अजीब सोच है! पन्ने पर खुदे हुए अक्षर इज्जत के हकदार हैं, लेकिन हाड़-मांस की औरत नहीं। उन अक्षरों की इज्जत बचाने के लिए, एक औरत को परेशान किया जा सकता है और माफी मांगने के लिए दबाव डाला जा सकता है।

तस्लीमा नसरीन

तस्लीमा ने कहा- अपनी सोच का बोझ किसी और पर क्यों डालें?

तस्लीमा ने इस सोच पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'अगर आप किसी आयत को पवित्र मानते हैं, तो जरूर मानें। लेकिन अपनी सोच का बोझ किसी और पर क्यों डालें? दूसरी औरत को आपके विश्वासों के हिसाब से कपड़े पहनने, गहने पहनने और फोटो खिंचवाने होंगे, कितनी बेतुकी मांग है! यकीनन आपकी दुखती रग आपको किसी और की आजादी छीनने का लाइसेंस नहीं देती। लोग इस तरह की भावनाओं के सौदागरों से तंग आ चुके हैं। सदी दर सदी बीत जाती है, फिर भी वे दुनिया को यह दिखाना बंद नहीं करते कि उन्हें टॉलरेंस के बारे में कुछ भी नहीं पता। वे औरत के गले में लटके पेंडेंट से लेकर उसके क्लीवेज तक, हर चीज पर नज़र रखते हैं। धर्म के नाम पर औरतों के शरीर की यह पुलिसिंग, यह डराना-धमकाना, माफी मंगवाने के लिए यह दादागीरी बंद होनी चाहिए। मुझे करीना के माफी मांगने की कोई वजह नहीं दिखती। माफी तो उन्हें मांगनी चाहिए जो एक औरत के कपड़ों और गहनों की पसंद को जुर्म बनाने की हद पार कर रहे हैं।'

करीना को नोटिस भेजने वाले अब्बास हफीज ने कहा

यहां याद दिला दें करीना को नोटिस भेजने वाले अब्बास हफीज ने कहा है कि कुरान की आयत वाले धार्मिक आभूषण को फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहनना और प्रदर्शित करना मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने सोशल मीडिया से संबंधित तस्वीरें और वीडियो हटाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान जारी करते हुए कहा है, 'हमें इस बात से आपत्ति है कि भोपाल की बेगम का पेंडेंट इस्लामिक हैरिटेज से जुड़ा रहा है। इस पर कुरान की आयतें लिखी हैं, जिसे आयत-उल-कुर्सी कहते हैं। हमारे लिए यह बहुत पवित्र होती है और हम लोग उसे बिना वुजू (पवित्रता) के नहीं छूते हैं।'