अनूपपुर। फुनगा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत पाली के समीप मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार नानी समेत दोनों नाती गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी

राहगीरों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

बकेली के रहने वाले थे मरने वाले तीनों

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल में सवार तीनों की पहचान आर्यन पिता रामस्वरूप केवट 21 वर्ष, पंकज पिता राजेश केवट 22 वर्ष तथा देववती पति केवट 56 वर्ष निवासी बकेली के रूप में हुई है।

पंकज केवट ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया

बताया जा रहा है कि हादसे में महिला देववती केवट की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, पंकज केवट ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आर्यन केवट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों एवं राहगीरों के अनुसार, घटना के समय स्थानीय लोगों ने हादसा देखा।

  • तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

  • प्रारंभिक तौर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी अज्ञात वाहन की भूमिका है, इसकी जांच की जा रही है।