TV सीरियल 'सैराब' का प्रोमो देख जनता ने धो डाला, कहा- 'सैयारा' की कॉपी! कृष कपूर एक ही है, कचरा मत करना

Updated on 19-05-2026 12:27 PM
पिछले साल मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' जबरदस्त हिट हुई और लोगों का भरपूर प्यार बटोरते हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात स्टार बन गए। हाल ही में नए सीरियल के मेकर्स ने अपने आगामी शो 'सैराब' का एआई-जनरेटेड प्रोमो जारी किया और फैंस इसकी तुलना 'सैयारा' से करने से खुद को रोक नहीं पाए। कई लोगों को तो यह भी लगा कि सीरियल का लीड रोल अहान पांडे के किरदार कृष कपूर से मिलता-जुलता है।

प्रोमो में लीड एक्टर को एक रॉकस्टार के रोल में दिखाया गया है जो हाथ में गिटार लिए मंच पर परफॉर्म कर रहा है और दर्शक उसके लिए जोरदार तालियां बजा रहे हैं। वहीं, पीली साड़ी पहने लीड एक्ट्रेस मंच के पीछे से उसे देख रही है, लेकिन जब वह उसे रोकने की कोशिश करता है तो वह दूर से चली जाती है। हालांकि एक्टर्स के चेहरे नहीं दिखाए गए, लेकिन ऑनलाइन लोगों के बीच तुरंत इसकी तुलना 'सैयारा' से होने लगी।

'सैराब' की तुलना 'सैयारा' से

एक कमेंट में लिखा था, 'हीरो सैयारा के कृष कपूर जैसे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या हम अब सैयारा की नकल कर रहे हैं?' एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, 'सैयारा के कृष कपूर की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर कोई वैसा अंदाज नहीं बना सकता।' एक ने लिखा, 'बेचैनी पागलपन है। आप 'सैयारा' की नकल कभी नहीं कर सकते क्योंकि वह ओरिजिनल थी।'


हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के लिए गुहार

शो के मेकर्स ने अभी तक लीड स्टार्स के नाम नहीं बताए हैं। हालांकि, कई फैंस हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट को कास्ट करने की गुहार लगा रहे हैं। इस जोड़ी ने 'बेपनाह' में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.