ओरछा में आज से शुरू होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली मीटिंग, 400 नेताओं की मौजूदगी में बनेगा पार्टी का रोडमैप

Updated on 30-08-2026 12:58 PM
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार से श्रीराम राजा की नगरी ओरछा में शुरू होगी। दो दिवसीय यह बैठक प्रात: नौ बजे से शुरू होगी, जो देर शाम तक चलेगी। 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैठक समाप्त होगी। बैठक में राजनीतिक एजेंडा पास किया जाएगा। इसमें जेन-जी को साधने के लिए घर-घर संपर्क किए जाने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म तिथि 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश में शुरूआत और अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पार्टी की पैठ मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडों पर चर्चा कर पास किया जाएगा।

करीब 300 नेतागण होंगे शामिल

बैठक में केंद्रीय मंत्री, कोर समिति, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और मोर्चों के अध्यक्ष सहित लगभग 300 नेतागण शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी व्यापक मंथन किया जाएगा। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार एवं प्रशिक्षण सहित पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।

कार्यसमिति में कुल 106 नियमित सदस्य शामिल

कार्यसमिति बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने, उनके बेहतर क्रियान्वयन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 नियमित सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, संगठनात्मक संतुलन और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए पार्टी ने 41 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस कार्यसमिति का हिस्सा बनाया है।

इस तरह मुख्य सूची और आमंत्रितों को मिलाकर यह संख्या करीब 150 के पास पहुंचती है, लेकिन पदेन सदस्यों (सांसद, विधायक और अन्य) को जोड़ने के बाद पूरी बैठक में करीब 350 से 400 नेताओं की मौजूदगी रहेगी। प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार के ऐतिहासिक कामों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
निवेश के नाम पर देशभर में 3200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी लविश उर्फ लविश चौधरी को दुबई से भारत लाने के लिए मप्र एसटीएफ ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया…
 31 August 2026
भोपाल, प्रदेश के स्कूलों, छात्रावासों, पंचायतों, अस्पतालों और अन्य विभागों में काम कर रहे अस्थायी व अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर को भाजपा प्रदेश…
 31 August 2026
दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से जुड़े मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पिछली सुनवाइयों में कड़ा रुख अपनाते…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की करीब 2.7 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड संपत्ति को 1961 से…
 31 August 2026
भोपाल, भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने पर सोमवार सुबह 9 बजे से सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो गई है। रचना नगर में जूंबा डांस हाउस को सील कर…
 31 August 2026
भोपाल। सावन में पूजा और घरों में उपयोग होने वाले दूध-घी से लेकर पनीर और मावे तक में मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष…
 31 August 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने…
 31 August 2026
 राजधानी भोपाल में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। इस साल अगस्त महीने में डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों…
 31 August 2026
भोपाल । आवासीय क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम सोमवार से सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। सीलिंग कार्रवाई के पहले चरण में रहवासी…
Advt.