सेवा संकल्प अभियान : पक्के मकान ने दिया सुरक्षा और सुकून, सनातन प्रसाद का वर्षों पुराना सपना हुआ पूरा

Updated on 19-09-2026 12:28 PM

कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत है। ठेका मजदूरी का कार्य करने वाले  पाठक पहले अपनी पत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी पाठक और परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। छप्पर से बने घर की हर बरसात उनके लिए चिंता लेकर आती थी। बार-बार मरम्मत के बावजूद घर को सुरक्षित रखना मुश्किल होता था।

 पाठक बताते हैं कि कच्चे मकान में रहने के दौरान बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था। दीवारों और फर्श में सीलन आ जाने से घर के भीतर रहना परेशानी भरा हो जाता था। मिट्टी के घर में जहरीले सांप-बिच्छुओं का डर भी हमेशा बना रहता था। सीमित आमदनी में बार-बार मकान की मरम्मत कराना भी उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में परिवार के लिए एक मजबूत और सुरक्षित घर का सपना लंबे समय से मन में था।

योजना का लाभ मिलने के बाद यह सपना हकीकत में बदल गया। अब  सनातन प्रसाद पाठक अपने परिवार के साथ पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे कहते हैं, “पहले कच्चे घर में बहुत दिक्कत होती थी। बारिश में छत से पानी टपकता था, दीवार और फर्श में सीलन रहती थी। मिट्टी के घर में सांप-बिच्छू आने का डर भी लगा रहता था। घर की मरम्मत में बार-बार खर्च करना पड़ता था। अब हमारा पक्का मकान बन गया है। बारिश में पानी टपकने या घर को नुकसान होने की चिंता नहीं रहती। परिवार के साथ अपने घर में बहुत अच्छा और सुरक्षित महसूस होता है।”

पक्का मकान मिलने से  पाठक के परिवार को केवल बेहतर आवास ही नहीं मिला, बल्कि वर्षों से चली आ रही असुविधाओं से भी राहत मिली है। अब उनका घर मौसम की मार से सुरक्षित है और परिवार निश्चिंत होकर अपने पक्के आशियाने में जीवन बिता रहा है।  पाठक इस योजना से लाभान्वित होने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार की आवास योजना ने उनके परिवार के उस सपने को पूरा किया है, जिसे वे लंबे समय से अपने मन में संजोए हुए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.