भोपाल। मध्य प्रदेश में कई नवाचार और सफल कार्यक्रम किए गए हैं। इनमें भारत सरकार का सहयोग भी लें। इसके लिए दिल्ली जाकर अधिकारियों से संवाद करें। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में कही।


उन्होंने ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के भारत सरकार के समक्ष विचाराधीन विषयों पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में संपन्न कार्यों सहित जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं और प्राथमिक विषयों पर नई दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के संबंध में तैयारियों की जानकारी ली गई।

विकास कार्यों की समीक्षा की


इसके साथ ही कहा कि राजगढ़ के स्वसहायता समूहों द्वारा नई दिल्ली तक दुग्ध की आपूर्ति, उज्जैन सहित कुछ जिलों में आदर्श जनपद पंचायत भवनों के निर्माण, कृषि यंत्रीकरण और पराली प्रबंधन, टू लाइन हाइब्रिड बीज उत्पादन पद्धति, धान बीज उत्पादन हब, प्रस्तावित लड्डू गोपाल योजना, जियो टैगिंग प्रणाली में प्रदेश के प्रयास महत्वपूर्ण हैं।


केंद्र से सहयोग लेकर करें नवाचार-सीएम

सीएम ने कहा कि ऐसे अभिनव प्रयासों में भारत सरकार का अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने के प्रयास किया जाए। बैतूल के कुकरू में रोबुस्टा एवं अरेबिका काफी के ग्रोइंग, कल्टीवेशन एवं प्रोसेसिंग उत्पादन के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से परियोजना स्थापित करना प्रस्तावित है।