विदिशा में कैंसर इलाज की बड़ी सौगात, टाटा मेमोरियल की प्रदेश की पहली यूनिट आज से शुरू

Updated on 08-09-2026 12:38 PM

भोपाल: टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल मुंबई की प्रदेश में पहली इकाई मंगलवार (आठ सितंबर) से विदिशा में प्रारंभ होने जा रही है। पहले चरण में यहां शासकीय मेडिकल कॉलेज में 30 बिस्तर का डे-केयर सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है।

यहां टाटा मेमोरियल में उपचार करा रहे रोगियों व अन्य को वहां के कैंसर के विशेषज्ञों की निगरानी में कीमोथेरेपी दी जाएगी। साथ ही रक्त चढ़ाने जैसे अन्य तरह के उपचार की सुविधाएं भी मिल सकेंगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा का लाभ विदिशा ही नहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास व पास के अन्य जिलों के रोगियों को भी मिलेगा।

लंबे समय से किए जा रहे थे प्रयास

  • शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से टाटा मेमोरियल अस्पताल की यूनिट विदिशा में स्थापित कराने के प्रयास में थे। इस संबंध में मई में ही उनकी बात परमाणु ऊर्जा विभाग के मंत्री जितेंद्र सिंह, अधिकारियों और टाटा मेमोरियल अस्पताल के डाक्टरों से हुई थी।
  • जून में उनके प्रयास से विदिशा में तीन दिवसीय कैंसर शिविर भी लगा था, जिसमें टाटा मेमोरियल के लिए डाक्टर भी आए थे। बातचीत में इकाई स्थापित करने पर सहमति बनी थी। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।

अलग अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित

  • उसके पहले ही रोगियों की सुविधा के लिए मेडिकल कालेज में डे-केयर की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। मेडिकल कालेज के कुछ डाक्टर-नर्सों को टाटा मेमोरियल में प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। साथ ही एम्स भोपाल के समन्वय में भी यह यूनिट रहेगी।
  • यहां अलग से अस्पताल बनाने के लिए टाटा मेमोरियल संस्थान को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए तीन संभावित स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी की सहमति के बाद एक को चुनकर अस्पताल बनाने काम प्रारंभ होगा। इसमें सर्जरी, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी और जांचें सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी।

जनता की सेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। क्षेत्रवासियों को बेहतर, सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य ध्येय रहा है।
  • टाटा मेमोरियल सेंटर के सहयोग से तैयार यह कीमोथेरेपी यूनिट विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी, जिससे उनका समय, श्रम और धन तीनों की बचत होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.