लखनऊ अग्निकांड: मौत की दस्तक का बार-बार संकेत दे रही थी बिल्डिंग की MCB, लापरवाही ने छीन लीं 15 जिंदगियां

Updated on 23-06-2026 01:19 PM
लखनऊ: शहर के अलीगंज में स्थित एनिमेशन संस्थान में आग लगने से 15 युवकों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए हैं। भवन में आग लगने के पीछे घोर लापरवाही की बात समाने आई है। इस भवन में बिजली का लोड स्वीकृत लोड से डेढ़ गुने से ज्यादा था। बिजली की भारी खपत होने से मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (एमसीबी) बार-बार ट्रिप हो रहा था। लेकिन बिल्डिंग की देखरेख करने वाले खतरे के इस संकेत को समझने और उपाय करने के बजाय एमसीबी को हर बार ऑन करते रहे। इस लापरवाही का नतीजा इस दर्दनाक घटना के रूप में सामने आया।

एमसीबी बार-बाद दे रही थी चेतावनी

अलीगंज के जिस भवन में आग लगी, उसमें बिजली की लाइन में लगी एमसीबी बार-बार खतरे का संकेत दे रही थी। भवन में बार-बार बिजली की सप्लाई बंद हो रही थी। यह एमसीबी के गिरने (ट्रिप) के कारण हो रहा था। इसकी शिकायत भवन के किरायेदारों ने बिल्डिंग का रखरखाव करने वाले से की थी। हालांकि उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही एमसीबी बिजली सप्लाई बंद करती, भवन का मेंटेनेंस करने वाले अखिलेश शुक्ला एमसीबी फिर से चालू कर देते।

शिकायत पर नहीं किया गया समुचित उपाय

भवन के किरायेदारों के अनुसार इस व्यावसायिक भवन के मेंटेनेंस का जिम्मा अखिलेश शुक्ला के पास है। गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से प्रत्येक दिन कई बार एमसीबी से बिजली सप्लाई बंद हो रही थी। होना यह था कि यदि एमसीबी बार-बार ट्रिप हो रही थी तो इसकी जांच की जानी चाहिए थी। बिल्डिंग में बिजली का लोड बढ़ रहा था और इसी कारण बिजली सप्लाई बंद हो रही थी। लेकिन घोर लापरवाही के चलते समय पर आवश्यक उपाय नहीं किए गए और यह दुखद घटना हो गई। यदि सजगता से उपाय किए जाते तो इस हादसे से बचा जा सकता था।

तीन कारणों से एमसीबी बंद कर देती है बिजली सप्लाई

एक वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के मुताबिक, एमसीबी प्रमुख रूप से तीन कारणों से ट्रिप होती है। ऐसा होने पर इसके कारण का पता लगाया जाना चाहिए। यदि भवन में कहीं शॉर्ट सर्किट हो जाए तो एमसीबी गिर जाएगी। यदि बिजली की खपत के स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड का उपयोग किया जा रहा है तो एमसीबी सप्लाई बंद कर देगी। इसके अलावा यदि बिजली की फिटिंग में कहीं वायरिंग में कोई तकनीकी खामी है तो एमसीबी गिर जाती है। एमसीबी सुरक्षा के लिए है और यह बिजली उपभोक्ता को चेतावनी देती है।

बिजली के लोड के आंकड़े स्पष्ट कर रहे हादसे का कारण

अलीगंज के भवन में बिजली की खपत में उपयोग किए गए लोड के आंकड़े इस हादसे का कारण स्पष्ट करने वाले प्रतीत होते हैं। इस बिल्डिंग के बिजली कनेक्शन में स्वीकृत लोड 20 केवी है। पिछले सात महीनों के आंकड़ों से पता चलता है कि तीन महीनों में बिजली खपत का लोड मंजूर लोड से काफी अधिक था। दिसंबर 2025 में 18 केवी लोड था। जनवरी 2026 में 16.8 केवी, फरवरी 2026 में 16.44 केवी और मार्च 2026 में 18.4 केवी का लोड था। यह लोड तय सीमा 20 केवी से कम था। लेकिन गर्मी बढ़ते ही अप्रैल 2026 में लोड 24.3 केवी हो गया। मई 2026 में यह और बढ़ा और 28.6 केवी हो गया। इसके बाद जून 2026 में लोड 34.5 केवी हो गया। यानी भवन में बिजली का उपयोग तय सीमा से दोगुने से थोड़ा ही कम हो रहा था। यही कारण था कि एमसीबी बार-बार ट्रिप हो रही थी। वह खतरे के संकेत बार-बार दे रही थी लेकिन इसे बार-बार अनदेखा किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
पटना: महाराष्ट्र के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक गतिविधि की संभावना है। सियासी गलियारे के सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी में राजद के एक बड़े नेता के शामिल होने…
 24 June 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गरीब किसान की बेटी ने बड़ी सफलता पाई है। पांच बार वह असफल होने के बाद छठी बार में सीधे बड़ी अधिकारी बन…
 24 June 2026
जयपुर: राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के…
 24 June 2026
नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव के पास बाबा चौहरमल पूजा के लिए चंदा नहीं देने पर दो युवकों के साथ गंभीर रूप से मारपीट किए जाने का मामला…
 24 June 2026
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता ने कई राजनेताओं के होश उड़ा दिए हैं। खास कर वैसी योजनाएं जो बिहार विकास के नए पैमाने गढ़ने वाली हैं। यह वैसी…
 24 June 2026
बेंगलुरु, बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन में मंगलवार शाम आई तकनीकी खराबी के बाद कई यात्री घर तक जाने के लिए ट्रकों का इस्तेमाल करते दिखे। सोशल मीडिया पर ऐसे कई…
 24 June 2026
पुणे, पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की…
 23 June 2026
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी…
 23 June 2026
पटना: बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों एनकाउंटर को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरुद्ध मुद्दा बनाया जा रहा है। इस बयान को इस कदर सोशल मीडिया पर…
Advt.