समर्थ से पूछताछ और क्रॉस-वेरिफिकेशन जारी, CP बोले- 'CBI को सौंपने के लिए केस डायरी तैयार'

Updated on 25-05-2026 05:48 PM
भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार गहन पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा कि आमतौर पर आरोपित खुद को बचाने का प्रयास करता है, इसलिए पुलिस समर्थ सिंह द्वारा दिए जा रहे बयानों को सीधे स्वीकार नहीं कर रही, बल्कि उनका बारीकी से क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जा रहा है। जांच की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस की विशेष टीम ने मामले की सह-आरोपित और त्विषा शर्मा की सास, पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर जाकर उनसे भी विस्तार से पूछताछ की है।

सारे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 10 दिनों की फरारी के दौरान समर्थ सिंह कहां-कहां रुका और किन लोगों ने उसे शरण दी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही आरोपित की बैंक डिटेल्स और कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के आरोपों पर संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी सीसीटीवी फुटेज पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है।

सीबीआई को सौंपी जाएगी केस डायरी

वहीं, राज्य सरकार द्वारा मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने पर उन्होंने कहा कि शासन से जैसे ही केस हैंडओवर करने के आधिकारिक निर्देश मिलेंगे, पुलिस अपनी केस डायरी और सभी संबंधित दस्तावेज तत्काल सीबीआई को सौंप देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावासों में पानी की समस्या के बाद अब बिजली संकट ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले…
 09 June 2026
भोपाल। मालवीय नगर स्थित विधायक विश्राम गृह में रविवार को मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल को आवंटित आवास में चोरी हो गई। विधायक के विश्राम गृह में उनके निज सचिव…
 09 June 2026
भोपाल। किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर कथित रूप से भ्रामक और…
 09 June 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार दोपहर एक युवक अचानक हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर हालत की सूचना…
 09 June 2026
भोपाल। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने राजधानी के एक बुजुर्ग से एक करोड़ छह लाख 60 हजार रुपये से…
 09 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के लिए खुलने जा रहे हैं। सोमवार से शिक्षक स्कूल पहुंचने लगे हैं, ताकि विद्यार्थियों के स्वागत के…
 09 June 2026
भोपाल। भाजपा के राज्यसभा की तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। संगठन सृजन अभियान चलाकर जिस तरह से संगठन के सशक्तीकरण…
 09 June 2026
 भोपाल। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर संख्या बल न होने के बाद भी भाजपा द्वारा प्रत्याशी खड़ा किए जाने के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) के आरोप- प्रत्यारोप…
 09 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में छात्र, सरकारी कर्मचारी, किसान और गृहणियां मानसिक तनाव झेल रहे हैं और इसी के चलते वे खुदकुशी कर रहे हैं। एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) द्वारा…
Advt.