पीएमश्री विद्यालय जयनगर में बैगलेस डे पर स्वच्छता अभियान

Updated on 10-08-2026 12:54 PM

सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ श्रमदान की भावना का विकास करना रहा।

प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय के कुशल मार्गदर्शन में शुभारंभ हुए इस अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, खेल मैदान तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया, वहीं स्वच्छता के संदेश को रेखांकित करते हुए आकर्षक रंगोली भी सजाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष  शांतनु सिंह, समिति के सदस्यगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के साथ मिलकर श्रमदान किया, जिससे बच्चों  का उत्साहवर्धन हुआ।    

विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए अभियान को सुचारु एवं प्रभावी बनाया। इस दौरान विद्यार्थियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैगलेस डे का मूल उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। जब समाज, अभिभावक एवं विद्यालय मिलकर प्रयास करते हैं, तो न केवल वातावरण स्वच्छ बनता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी में बेहतर नागरिक के संस्कार भी      अंकुरित होते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी प्राचार्य  वीरेंद्र जायसवाल एवं समस्त शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.