BSP लोहा चोरी मामला: CISF के 7 जवान सस्पेंड, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Updated on 28-07-2026 01:58 PM

दुर्ग । भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप और ऑस्ट्रेलियन कोक चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने सात जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ के स्थानीय अधिकारियों ने सात जवानों के निलंबन की पुष्टि की है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में उजागर हुए स्क्रैप और कोक चोरी के संगठित सिंडिकेट से जुड़ी जांच के आधार पर की गई है।

इससे पहले करोड़ों रुपये के इस घोटाले के सामने आने के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने आंतरिक जांच शुरू की थी। जांच रिपोर्ट में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर महाप्रबंधक (जीएम) हिमांशु भूषण मलिक, इंजीनियर एसोसिएट मनोज कुमार देवांगन तथा नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी धनंजय वर्मा को निलंबित किया गया था।

विभागीय जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाप्रबंधक हिमांशु भूषण मलिक और इंजीनियर मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

भिलाई स्टील प्लांट में सामने आए इस बड़े चोरी कांड ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सीआईएसएफ के जवानों पर हुई कार्रवाई के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। पुलिस, बीएसपी प्रबंधन और संबंधित एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं, ताकि चोरी में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में 18 साल पुराने कथित मनरेगा घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत, कांकेर में…
 28 July 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। तहसील कार्यालय के 3 कर्मचारियों (क्लर्क) की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया…
 28 July 2026
रायपुर, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में…
 28 July 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच…
 28 July 2026
बालोद।बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के फलस्वरूप बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर…
 28 July 2026
बालोद।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी…
 28 July 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिलने जा रहा है। “बस्तर पंडुम 2026“ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा…
 28 July 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी…
 28 July 2026
कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो…
Advt.