11.38 करोड़ लोन घोटाला, CBI ने दर्ज की FIR:केपेक्स-कंपनी की डायरेक्टर राजलक्ष्मी सराफ भी आरोपी

Updated on 27-07-2026 03:02 PM
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के गौरव पथ स्थित राजकुमार सराफ के मकान में शनिवार शाम से रविवार शाम तक कार्रवाई हुई। शुरुआत में इसे ED की रेड से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन FIR कॉपी के अनुसार यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से की गई है। इसके अलावा IT ने भी मामले में कार्रवाई की है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने करीब 11.38 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले के मामले में धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके डायरेक्टरों, गारंटर, अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

आरोप है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से बैंक को धोखा देकर लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया और बैंक को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया। साफ शब्दों में कहे तो सभी पर कैश क्रेडिट से पैकिंग क्रेडिट चुकाने का आरोप है।

धमतरी केपेक्स प्राइवेट लिमिटेड बॉक्साइट की बिक्री और निर्यात का कारोबार करती थी। कंपनी से जुड़ी KSR इंफ्रा और केपेक्स 2 एंटरप्राइजेज नाम की दो अन्य फर्में भी संचालित की जा रही थीं। इसी कारोबार के लिए कंपनी ने बैंक से लोन लिया था।

7 मई को बैंक ने की शिकायत

CBI की FIR के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रीजनल ऑफिस रायपुर के डिप्टी जनरल मैनेजर और रीजनल हेड रणधीर कुमार ने 7 मई 2026 को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि कंपनी और उसके जिम्मेदार लोगों ने बैंक से मिली क्रेडिट सुविधा का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की।

15 करोड़ की एक्सपोर्ट पैकिंग क्रेडिट सुविधा ली

जांच में सामने आया कि 19 अप्रैल 2023 को कंपनी को 15 करोड़ रुपए की Export Packing Credit (EPC) सुविधा मंजूर हुई थी। इसमें 5 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट (CC) सीमा और 7.50 करोड़ रुपए की लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) सीमा शामिल थी।

सिस्टर कंसर्न के जरिए रकम घुमाने का आरोप

CBI के अनुसार, कंपनी ने लोन की रकम को सीधे कारोबार में लगाने के बजाय अपनी सहयोगी फर्मों भारत मल्टी ट्रेड, क्रिस एंटरप्राइजेज और राधे कृष्णा एंटरप्राइजेज के खातों में ट्रांसफर किया।

जांच में यह भी सामने आया कि भारत मल्टी ट्रेड के मालिक संतोष कुमार रमानी, कंपनी की सहयोगी फर्म Kpex 2 Enterprises से जुड़े हैं। क्रिस एंटरप्राइजेज के मालिक कृतार्थ सोनी, कंपनी के गारंटर कुशल सोनी के भाई हैं।

कैश क्रेडिट से पैकिंग क्रेडिट चुकाने का आरोप

CBI का आरोप है कि कंपनी ने कैश क्रेडिट खाते से निकाली गई रकम को अलग-अलग फर्मों के जरिए घुमाकर उसी दिन पैकिंग क्रेडिट खाते में जमा कराया। इससे ऐसा दिखाया गया कि पैकिंग क्रेडिट का भुगतान किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में 18 साल पुराने कथित मनरेगा घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत, कांकेर में…
 28 July 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित फर्जी सर्पदंश मुआवजा मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। तहसील कार्यालय के 3 कर्मचारियों (क्लर्क) की गिरफ्तारी के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया…
 28 July 2026
रायपुर, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक मौसम बिगड़ा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में…
 28 July 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच…
 28 July 2026
बालोद।बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के फलस्वरूप बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर…
 28 July 2026
बालोद।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी…
 28 July 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिलने जा रहा है। “बस्तर पंडुम 2026“ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा…
 28 July 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी…
 28 July 2026
कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सेवा सेतु पहल के माध्यम से शासन की नागरिक सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो…
Advt.