मानसून के 100 दिन बीते, विंध्य-बुंदेलखंड में मेहरबान रहे बादल, मालवा-निमाड़ को पानी की दरकरार

Updated on 10-09-2026 12:36 PM

भोपाल। मानसून सीजन शुरू होने के 100 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी प्रदेश में वर्षा सामान्य से पीछे है। हालांकि विंध्य-बुंदेलखंड में मानसून मेहरबान रहा, लेकिन मालवा-निमाड़ में सूखे जैसे हालात नजर आ रहे हैं। मौसम केंद्र के 1 जून से 9 सितंबर तक के आंकड़ों बताते हैं कि प्रदेश में अब तक 794.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 856 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में सात प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में वर्षा सामान्य से 13 प्रतिशत कम हुई। पश्चिमी हिस्से में अब तक 691.9 मिलीमीटर पानी बरसा है, जबकि सामान्य वर्षा 793.7 मिलीमीटर है। इसके उलट प्रदेश के पूर्वी इलाकों की स्थिति लगभग सामान्य है।यहां 927.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य 937 मिलीमीटर से सिर्फ 1 प्रतिशत कम है। प्रदेश के चार बड़े शहरों में बरसात की स्थित देखें तो भोपाल और ग्वालियर में कोटे से अधिक पानी गिरा है। इंदौर और जबलपुर में कोटे से कम बरसात हुई है।

सबसे ज्यादा वर्षा वाले जिले

निवाड़ी — 62 प्रतिशत अधिक

मऊगंज — 58 प्रतिशत अधिक

सतना — 47 प्रतिशत अधिक

सिंगरौली — 31 प्रतिशत अधिक

शिवपुरी — 27 प्रतिशत अधिक

सबसे कम वर्षा वाले जिले

अलीराजपुर — 55 प्रतिशत कम

धार — 42 प्रतिशत कम

रतलाम — 38 प्रतिशत कम

झाबुआ — 37 प्रतिशत कम

नर्मदापुरम — 35 प्रतिशत कम

शहर -- वास्तविक वर्षा -- सामान्य वर्षा -- स्थिति

भोपाल -- 974 मिलीमीटर -- 865.6 मिलीमीटर -- सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक

ग्वालियर -- 713.2 मिलीमीटर -- 640.2 मिलीमीटर -- सामान्य से 11 प्रतिशत अधिक

जबलपुर -- 847.1 मिलीमीटर -- 1027.5 मिलीमीटर -- सामान्य से 18 प्रतिशत कम

इंदौर -- 566.4 मिलीमीटर -- 775.4 मिलीमीटर -- सामान्य से 27 प्रतिशत कम.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
 10 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
 10 September 2026
 सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 10 September 2026
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
 10 September 2026
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
 10 September 2026
भोपाल। राजधानी में संयुक्त राजस्व आयुक्त की चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि कार से धुआं उठता देख एक राहगीर…
 10 September 2026
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
 10 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…
Advt.